सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय मेरठ
- फोटो : अमर उजाला
राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय कानपुर के कुलपति डॉ. डी आर सिंह को मेरठ के सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति का अतिरिक्त दायित्व दे दिया।राज्यपाल का यह आदेश कृषि विश्वविद्यालय मेरठ में नए कुलपति की नियुक्ति या अग्रिम आदेशों तक लागू रहेगा।
बता दें कि सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय मेरठ के कुलपति आरके मित्तल जुलाई में सेवानिवृत्त हो गए थे उनका एक्सटेंशन राज्यपाल द्वारा नहीं किया है।
पिछले दो महीने से लगातार शिकायत राजभवन और शासन में चल रही थी। सच संस्था अध्य्क्ष संदीप पहल ने भी की थी आरक्षण को लेकर शिकायत की थी।