फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: खेल मैदान से सरकारी नल चोरी, ग्राम प्रधान ने दी तहरीर

विज्ञापन
विज्ञापन
सरधना। गांव मुल्हेड़ा के प्रधान कुलदीप सिंह ने बताया कि गांव की रजबहे वाली सड़क पर स्थित खेल मैदान में ग्रामीणों की सुविधा के लिए सरकारी नल लगाया गया था। शुक्रवार सुबह ग्रामीणों को नल गायब मिला। जांच करने पर पता चला कि अज्ञात व्यक्ति नल को उखाड़कर अपने साथ ले गए हैं। ग्राम प्रधान ने पुलिस को शिकायत देकर मामले की जांच कराने और दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। घटना को लेकर ग्रामीणों में भी नाराजगी है। सीओ आशुतोष कुमार का कहना है कि शिकायत प्राप्त हो गई है। मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें