भारतीय किसान यूनियन चढूनी के कार्यकर्ता सीएम के नाम एडीएम एफ को बाढ पीडितों के संबंध में ज्ञापन
भाकियू चढूनी के कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री के नाम एडीएम को ज्ञापन देकर मांगी सुविधाएं
संवाद न्यूज एजेंसी
मवाना। भारतीय किसान यूनियन चढूनी के कार्यकर्ताओं ने विभिन्न समस्याओं के संबंध में सीएम के नाम एडीएम को ज्ञापन देकर समस्याओं के समाधान की मांग की है।
भारतीय किसान यूनियन चढूनी के कार्यकर्ताओं ने संपूर्ण समाधान दिवस में किसानों की समस्याओं को लेकर लेकर इंद्रजीत सिंह गिल के नेतृत्व में मुख्यमंत्री के नाम पर एडीएम एफ सूर्यकांत त्रिपाठी को ज्ञापन दिया। ज्ञापन में कहा है कि इस बार गंगा कटान की वजह से तहसील मवाना के गांव मीरपुर साधु नांगल गंगा कटान में कट गया है और गंगा गांव खरकाली के समीप आ गई है। जिससे गांव कभी भी कट सकता है। ज्ञापन में मांग की है कि जाल वाला पत्थर लगवाकर गांव खरकाली व कई अन्य गांवों को बचाया जाए। जिन लोगों के घर गंगा कटान से कट गए हैं। ऐसे कई गांव हैं, जिनके सर्वे करवाकर उन्हें आवासीय पट्टे आवंटन किए जाए, जिसमें वह आराम से रह सकें। उत्तर प्रदेश में फसल का मुआवजा हरियाणा व पंजाब के बराबर दिया जाए, क्योंकि किसानों का नुकसान तो बराबर है, चाहे किसान हरियाणा का हो या पंजाब का या उत्तर प्रदेश का। जिन लोगों की जमीन गंगा कटान में कट गई है उन किसानों को अपने गंगा में कटे हुए खेत से रेत उठाने की परमिशन दी जाए, जिससे वह किसान अपने परिवारों का पालन पोषण कर सकें। ज्ञापन देने वालों में मनोज बिधूड़ी तहसील अध्यक्ष, रणपाल सिंह युवा तहसील अध्यक्ष, हरिओम चपराना तहसील उपाध्यक्ष, विनोद कुमार शर्मा ब्लॉक अध्यक्ष हस्तिनापुर, कालूराम राणा ग्राम अध्यक्ष मीवा, राकेश खरकाली, सोहन सिंह व मोहन सिंह आदि मौजूद रहे।