सरधना। भाजपा के बस्ती चलो अभियान में सरकार की संचालित योजनाओं की जानकरी दी गई। संगठन
सरधना। भाजपा के बस्ती चलो अभियान के तीसरे दिन नगर में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत भाजपा महिला मोर्चा की मंडल उपाध्यक्ष उमा त्यागी के आवास से हुई। मुख्य अतिथि क्षेत्रीय मंत्री इंद्रपाल बजरंगी ने केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने के लिए कार्यकर्ताओं को प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने वैश्विक स्तर पर नई पहचान बनाई है। मंडल अध्यक्ष विनोद जैन ने कार्यकर्ताओं से 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर संगठन को मजबूत करने और एकजुट रहने का आह्वान किया। कार्यक्रम का संचालन संकेत ने किया। इस अवसर पर पंकज जैन, नीरज जैन, प्रदीप बुद्धि राजा, नीटू वर्मा, मनमोहन त्यागी, मंगू प्रधान, सुभाष त्यागी, पिंकी सोम, विमला अरोड़ा, पूजा पाल, कुसुम रानी मौजूद रहे।