कंकरखेड़ा के मंदिर महादेव में गोवर्धन की पूजा करते भक्तजन।
संवाद न्यूज एजेंसी
कंकरखेड़ा। पैठ बाजार स्थित मंदिर महादेव में बुधवार को गोवर्धन पूजन धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया। मुख्य अतिथि संयुक्त व्यापार संघ उपाध्यक्ष नीरज मित्तल रहे। पंडित संजय त्रिपाठी ने मंत्रोच्चारण के साथ गोवर्धन पूजन कराया। मंदिर परिसर में उपस्थित सभी श्रद्धालुओं ने गिरिराज की सात परिक्रमा कर पूजन किया। इसके बाद सभी को प्रसाद वितरित किया गया। मुख्य अतिथि ने बताया कि भगवान श्री कृष्ण ने देवराज इंद्र की पूजा बंद कराकर गोवर्धन की पूजा कराई थी। जिस कारण देवराज इंद्र कुपित हो गए और उन्हें उन्होंने प्रलयकालीन बादलों को आदेश देकर ब्रजमंडल में मूसलाधार बारिश कर दी थी। देवराज इंद्र का घमंड चूर करने के लिए भगवान श्री कृष्णा ने गोवर्धन पर्वत को अपनी अंगुली पर धारण कर कर लिया था। इस दौरान व्रज मंडल में रहने वाले सभी प्राणियों ने पर्वत के नीचे आकर अपने प्राणों की रक्षा की थी और भगवान श्री कृष्ण की लीलाओं का दर्शन किया था। इस दौरान मदन गुप्ता, कृष्ण कुमार गुप्ता, जौनी मित्तल, गौरव गोयल, मनोज मित्तल,राजेश खन्ना , अमित गुप्ता,अमोलिक मित्तल,शांतनु त्रिपाठी, राजेश अंधेरा, कृष्णा त्रिपाठी, किशन मोहन, पार्षद बबीता खन्ना ,रमा पुंडीर आदि उपस्थित रहे।