माछरा। माछरा ब्लॉक क्षेत्र में कार्तिक मास की चतुर्दशी के पावन अवसर पर त्यागी समाज के विभिन्न गांवों माछरा, कासमपुर, नंगली अब्दुल्ला, सिंहपुर, अमरपुर, महलवाला आदि में गोवर्धन पर्व पूरी श्रद्धा, परंपरा और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान समाज के युवाओं और ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। गोवर्धन देव की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की। महिलाओं द्वारा घर के आंगन में गोवर्धन देव की गाय के गोबर से प्रतिमा बनाई। शाम को सूर्यास्त के बाद विधि-विधान और मंत्रोच्चारण के साथ पूजा-अर्चना की गई। इस पर्व पर घरों में पकवान बनाए गए तथा गोवर्धन देव को भोग लगाया गया और समाज, परिवार की खुशहाली के लिए प्रार्थना की।