शामली। जिला गन्ना अधिकारी विजय बहादुर सिंह ने बताया कि खरीफ फसल की कटाई एवं त्योहारों में किसानों की व्यस्तता के मद्देनजर तिथि बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। गन्ना किसानों की सुविधा हेतु घोषणा पत्र भरने की अंतिम तिथि 31 अक्तूबर थी। जिसे बढ़ाकर 15 नवंबर किया गया है। अंतिम तिथि तक घोषणा पत्र न भरने वाले गन्ना किसानों का सट्टा संचालित नहीं हो सकेगा। किसानों की सुविधा के देखते हुए ईआरपी की वेबसाइट पर ऑनलाइन घोषणा पत्र भरने की बढ़ाकर अंतिम अवसर प्रदान किया गया है। संवाद