मेरठ। किला रोड गांवड़ी मेदपुर निवासी 24 वर्षीय आशुतोष वशिष्ठ भारतीय तटरक्षक बल की 29 नवंबर को केरल में होने वाली पासिंग आउट परेड में शामिल होंगे। युवक के पिता अधिवक्ता दीपक शर्मा ने बताया कि आशुतोष ने असिस्टेंट कमांडेंट की परीक्षा में देश 9वीं रैंक प्राप्त की है। आशुतोष ने शुरूआती शिक्षा सेंट जेवियर्स और 12वीं सेंट जोंस स्कूल से उत्तीर्ण की है। इसके बाद उन्होंने सुभारती विवि से मास्टर इन साइकोलॉजी किया। एनसीसी का सी-सर्टिफिकेट भी लिया। आशुतोष ने फुटबॉल क्लस्टर भी खेला है। छोटे भाई आदित्य और हर्षित भी सेना में जाने चाहते हैं। माता रितु शर्मा गृहिणी हैं। इन दिनों परिवार न्यू सर्वाेदय कॉलोनी में रह रहा है। ब्यूरो