फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: 10 हेल्थ एटीएम, नगर निगम के जोनल कार्यालय की सौगात मिली

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। निकाय चुनाव से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बृहस्पतिवार को 362 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात दी है। इनमें यहां 9.62 करोड़ से नगर निगम का जोनल कार्यालय, 1.46 करोड़ से 10 हेल्थ एटीएम सहित कई योजनाओें से संबंधित कार्य कराए जाने हैं। मुख्यमंत्री ने लखनऊ में परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया है। एनआईसी, नगर निगम के टाउन हॉल और मवाना सहित अन्य ब्लाक में अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, कर्मचारियों, लाभार्थियों ने मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखा है।
विज्ञापन

राज्य स्मार्ट सिटी योजना, अमृत योजना, स्वच्छता समेत अन्य नगरीय विकास की योजनाओं के बारे में विकास एवं ऊर्जा मंत्री अरविंद शर्मा ने प्रमुखता से बताया गया। इसके बाद मुख्यमंत्री ने परियोजनाओं का शिलान्यास किया। कार्यक्रम सुबह 11 से 12:30 बजे तक चला। डीएम दीपक मीणा ने बताया कि मेरठ शास्त्रीनगर में नगर निगम का जोनल कार्यालय, 10 हेल्थ एटीएम बनाए जाएंगे। शहर में अमृत योजना के तहत 18424 सीवर के कनेक्शन का भी लोकार्पण हुआ। टाउन हॉल में हुए सीधे प्रसारण के कार्यक्रम में कोई प्रतिनिधि नहीं पहुंचा।
-
यहां पर लगेंगे हेल्थ एटीएम : महिला जिला अस्पताल, टाउन हॉल, कलेक्ट्रेट, जिला अस्पताल, अमृत पार्क गंगानगर, अमृत पार्क जागृति विहार, लोहिया पार्क, बच्चा पार्क, मंगल पांडे नगर पार्क में हेल्थ एटीएम लगेंगे। एक हेल्थ एटीएम में करीब 14.60 लाख का खर्च आएगा। जहां पर 24 घंटे चिकित्सकों की सुविधा उपलब्ध रहेगी।
विज्ञापन

-

यहां पेयजल व्यवस्था पर होगा काम

मवाना, सरधना, हस्तिनापुर, परीक्षितगढ़, खरखौदा, करनावल, हर्रा में पेयजल व्यवस्था पर 252.93 करोड़ की लागत से काम होंगे।

डीएम ने 11 लाभार्थियों को प्रमाण पत्र दिया
- इस दौरान विभाग की योजनाओं से संबंधित पुस्तक का विमोचन किया गया। सीधा प्रसारण कलक्ट्रेट स्थित एनआईसी में देखा गया। इस अवसर पर एनआईसी में विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों में संदीप सागर, कुंवर पाल, किशन, सुभाष चंद्र, दीपमाला प्रीति, फैमिदा, अजय बंसल, ताहिर, इफ्तार, चमन को प्रमाण पत्र दिये गए। सांसद प्रतिनिधि हर्ष गोयल, नगर आयुक्त डॉ. अमित पाल शर्मा, परियोजना निदेशक डूडा सहित अन्य संबंधित अधिकारीगण एवं लाभार्थी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें