फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: बंद मकान का ताला तोड़कर हजारों का सामान चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
दौराला। थाना क्षेत्र के गांव मछरी निवासी कृष्णपाल सिंह के कई साल से बंद मकान का ताला तोड़कर चोरों ने हजारों रुपये का सामान चोरी कर लिया। पीड़ित ने तहरीर दी है। कृष्णपाल सिंह ने तहरीर में बताया कि वह पारिवारिक कारणों से गांव छोड़कर परिवार के साथ पल्लवपुरम चला गया था। गांव स्थित पैतृक मकान बंद पड़ा था। चोरों ने उसके बंद मकान का ताला तोड़कर मकान में लगा पंखा, दो भट्ठी, बिजली फिटिंग की हजारों रुपये कीमत के तार चोरी कर लिए। जानकारी मिलने पर वह गांव पहुंचा तो ताला टूटा मिला और सामान गायब था। पीड़ित ने पुलिस से कार्रवाई की गुहार लगाई। सीओ दौराला प्रकाश चंद्र अग्रवाल ने बताया कि मामले की जांच कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें