दौराला - आग लगने से जला सामान। स्रोत : संवाद
दौराला। किसान इंटर कॉलेज के बराबर में मंगलवार देर रात रजाई-गद्दे भरने वाली दुकान में आग लग गई। आग लगने से लाखों का सामान जल गया। गांव समौली निवासी जमालुद्दीन ने बताया कि वह 12 साल से स्कूल के पास रजाई-गद्दे की भराई की दुकान चला रहा है। इसी कार्य से उसके परिवार का भरण पोषण होता है। मंगलवार देर रात आग लगने से रुई-गद्दे और मशीन आदि सब जल गया। इससे उसे लाखों का नुकसान हुआ है। आग लगते देख गश्त कर रही पुलिस ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी और आग पर काबू पाया। पीड़ित ने मुआवजा दिए जाने की मांग की है।