फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झुनझुनी में मकान की दीवार गिरने से सामान क्षतिग्रस्त

विज्ञापन
गांव झुनझुनी में क्षतिग्रस्त दीवार। (बहसूमा)
विज्ञापन
बहसूमा। क्षेत्र के गांव झुनझुनी में बुधवार को एक मकान की दीवार भरभरा कर गिर गई। हादसे में घर में रखा सामान क्षतिग्रस्त हो गया। पीड़ित व ग्रामीणों ने तहसील प्रशासन से मुआवजे की मांग की है। झुनझुनी निवासी तीन सगे भाइयों रोहिल, वसीम और शाहरुख एक ही मकान में रहते हैं। उनका मकान प्राथमिक स्कूल के पास स्थित है। वह मजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण कर रहे हैं। बुधवार को बारिश बंद होने के बाद मकान की जंगल की तरफ की दीवार भरभरा कर गिर गई। गनीमत रही कि हादसे के वक्त पूरा परिवार आंगन में था। हादसे में रोहिल की बेटी के निकाह का सामान अलमारी, टेबल, कूलर आदि सामान क्षतिग्रस्त हो गया। इसके अलावा शाहरुख के एक साल पहले हुए निकाह का फर्नीचर भी टूट गया। पीड़ित भाइयों ने ग्रामीणों के साथ मिलकर तहसील प्रशासन से मुआवजे की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें