फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सतकर्म हमेशा मनुष्य के साथ चलते हैं जो भाग्य का निर्माण करते हैं

विज्ञापन
जंबूद्वीप में पूजा अर्चना करते श्रद्धालु। - फोटो : MAWANA
विज्ञापन
हस्तिनापुर। जंबूद्वीप स्थित कमल मंदिर में विराजमान भगवान महावीर स्वामी की अवगाहना प्रमाण श्वेत वर्णी प्रतिमा के समक्ष मनोकामना सिद्धि विधान का आयोजन किया गया। भगवान महावीर के मस्तक पर महाशांतिधारा विश्वशांति की कामना से की गई। जिसे करने का सौभाग्य संस्थान के मंत्री विजय कुमार जैन, मालती जैन, पारस जैन मिला। गणिनी प्रमुख आर्यिका ज्ञानमती माताजी ने कहा कि सतकर्म मनुष्य के साथ सदैव चलते हैं। जो मनुष्य के भाग्य का निर्माण करते हैं। इस लिए हर व्यक्ति को सदैव सात्विक प्रवृति रखते हुए जीवन का निर्माण करना चाहिए। व्यक्ति के अच्छे बुरे कर्म ही उसका भविष्य तय करते हैं। अच्छे कर्म के द्वारा सुख-शांति और समृद्धि प्राप्त होती है। भगवान महावीर स्वामी का अनेक द्रव्यों से सप्तरंगी महामस्तकाभिषेक संपन्न किया गया। वहीं, भगवान पार्श्वनाथ एवं भगवान ऋषभदेव का भी महाभिषेक किया गया एवं काल सर्पयोग निवारण के मंत्रों का उच्चारण भी किया गया। प्रज्ञाश्रमणी आर्यिका चंदनामती माता के द्वारा विधान संपन्न कराया गया। संस्थान के अध्यक्ष पीठाधीश स्वस्ति रवींद्र कीर्ति स्वामी के कुशल निर्देशन में संपूर्ण अनुष्ठान संपन्न किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें