फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: 10 करोड़ का गोलू टू और नौ करोड़ का विधायक बिखेरेंगे प्रदर्शनी में जलवा

विज्ञापन
विज्ञापन
मोदीपुरम। फरारी गाड़ी से भी महंगे गोलू टू और विधायक कृषि विश्वविद्यालय में लगने वाली पशु प्रदर्शनी में अपना जलवा बिखेरेंगे। गोलू टू की कीमत दस और विधायक की कीमत नौ करोड़ रुपये बताई जा रही है।
विज्ञापन

सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में 16 से 18 अक्तूबर तक अखिल भारतीय किसान मेला एवं कृषि उद्योग और पशु प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है। पशु प्रदर्शनी में हरियाणा के पानीपत क्षेत्र के गांव डिडवाडी के किसान नरेंद्र के यहां पैदा हुए गोलू टू और विधायक अपना जलवा बिखेरेंगे। किसान नरेंद्र को वर्ष 2019 में पशुपालन के क्षेत्र में पद्मश्री भी मिल चुका है। हरियाणा में एक व्यापारी ने गोलू टू की कीमत 10 करोड़ और विधायक की कीमत नाै करोड़ रुपये लगाई है। इसके अलावा मेले में लिजवाना गांव के अनिल बाला जी का बजरंगी और बादशाह व किंग भैंसा भी शामिल होंगे। इसके अलावा राका मतलौड़ा गांव का भैंसा भी आएगा।
मेला आयोजक निदेशक प्रसार डॉ. पीके सिंह का कहना है कि मेले की तैयारी तेजी से चल रही है। मेले में किसान नई तकनीक ज्ञान की जानकारी लेंगे। कई नस्ल के भैंसे शामिल होंगे। पिछले वर्ष लंबी बीमारी के चलते पशु प्रदर्शनी नहीं हो पाई थी। डॉग शॉ हुआ था, इस बार डॉग शो नहीं है पशु प्रदर्शनी का आयोजन होगा। (संवाद)
विज्ञापन

ये है एक दिन की गोलू टू की खुराक
दूध 10 लीटर
फीड 15 किलो
सेब पांच किलो
केला दो किलो
दाना पांच किलो
चारा 30 किलो
मिनरल मिक्चर 100 ग्राम

पांच नौकर करते हैं देखरेख
मोदीपुरम। किसान नरेंद्र सिंह ने बताया कि चौबीस घंटे में पांच नाैकर गोलू टू और विधायक की सेवा में लगे रहते हैं। फिटनेस बनाने के लिए गोलू टू सुबह ओर शाम को पांच किमी की सैर करता है।
रेत को भी छानकर डाला गया
मोदीपुरम। नरेंद्र सिंह ने बताया कि गोलू टू और विधायक के अलावा उनके अन्य पशु है। सभी पशुओं का वह अच्छी तरह से ध्यान रखते है। गोलू टू और विधायक के नीचे जो रेत डाला गया है, वह भी छानकर डाला गया है। गोलू और विधायक की ऊंचाई 5.6 इंच है, जबकि लंबाई 14 फीट है। गोलू टू में वजन 15 और विधायक में 12 क्विंटल वजन है।

विदेशों से भी देखने के लिए आते हैं किसान
मोदीपुरम। गोलू टू की धमक देश में ही नहीं विदेश में भी है। गोलू टू को देखने के लिए ब्राजील, अमेरिका, साउथ अफ्रीका समेत कई देशों के किसान यहां आकर देखते हैं। किसान पद्मश्री नरेंद्र सिंह ने बताया कि गोलू टू का जलवा पंजाब, हरियाणा, हिमाचल, राजस्थान, दिल्ली, यूपी समेत अन्य राज्यों में जलवा कायम है।

हर माह करीब पांच लाख रुपये का बेचते हैं सीमन
मोदीपुरम। किसान नरेंद्र सिंह ने बताया कि गोलू टू का हर महीने तीन से पांच लाख रुपये का सीमन बेचते हैं। सीमन चार से पांच दिन में निकाला जाता है, जिसके बाद उसे करनाल स्थित सीमन बैंक को देते हैं।

मेला इस बार ऐतिहासिक होगा, मेले से किसानों को जोड़ा जाएगा। पशु प्रदर्शनी में अच्छी नस्ल के पशु आएंगे। मेले की तैयारी के लिए निर्देश दिए गए हैं। मेले में किसानों को पूरी जानकारी दी जाएगी। - डॉ. केके सिंह, कुलपति कृषि विवि
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें