फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: स्वर्ण पदक जीतने वाली एमपीजीएस की टीम सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। मेरठ पब्लिक स्कूल शास्त्रीनगर की बास्केटबॉल टीम ने सीबीएसई क्लस्टर में इतिहास रच दिया। डीएवी साहिबाबाद में पांच से नौ अगस्त तक हुई प्रतियोगिता में अंडर-19 वर्ग में टीम ने स्वर्ण पदक जीता। प्रतियोगिता में देशभर से 94 टीमों ने हिस्सा लिया। टीम की कप्तान अंशिका शर्मा के नेतृत्व में एमपीजीएस ने लगातार तीसरी बार चैंपियन बनकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया और यह ऐतिहासिक स्वर्णिम हैट्रिक बनाई। लीग मैच में सेंट फिदेलिस स्कूल अलीगढ़ को 34-07 से पराजित किया। प्री-क्वार्टर फाइनल में नेहरू वर्ल्ड स्कूल को 28-0 से हराया। क्वार्टर फाइनल में समसारा द वर्ल्ड स्कूल को 11-02 से शिकस्त दी। सेमीफाइनल में दून्स ब्रिज स्कूल को 16-3 से हराया। फाइनल मुकाबला डीपीएस नोएडा से हुआ। इसमें 51-36 के शानदार अंतर से हराकर जीत हासिल कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। इस मौके पर प्रधानाचार्य सपना आहूजा ने पूरी बास्केटबॉल टीम को इस स्वर्णिम सफलता पर सम्मानित किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें