फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: इशिता का कॉलेज में किया सम्मान

Fri, 10 Oct 2025 06:52 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
कुश्ती में प्रदेश स्तर पर गोल्ड मैडल प्राप्त करने पर इतिशा का सम्मान करते एस डी एम, सीओ आदि। (स
विज्ञापन
कुश्ती प्रतियोगिता में प्रदेश स्तर पर जीता था गोल्ड मेडल
विज्ञापन

मवाना। एएस इंटर कॉलेज की छात्रा इतिशा चौधरी ने कुश्ती प्रतियोगिता में प्रदेश स्तर पर गोल्ड मेडल प्राप्त किया। काॅलेज पहुंचने पर उनका स्वागत और सम्मान किया गया। अंग्रेजी माध्यम की कक्षा 11 की छात्रा इतिशा चौधरी ने गोरखपुर में 7 से 10 अक्तूबर तक संपन्न हुई 69 वीं विद्यालयी कुश्ती प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया था। उन्होंने 9 अक्तूबर को हुई अंडर-19 प्रतियोगिता में 76 किलोग्राम भार में फ्रीस्टाइल कुश्ती में मुरादाबाद की तरन जहां को चित करते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया। इतिशा चौधरी अपने पिता आकाशदीप, माता अमृता के साथ शुक्रवार को विद्यालय पहुंचीं। जहां विद्यालय की शिक्षिकाओं ने स्वागत एवं सम्मान किया। इसके बाद उपजिला अधिकारी संतोष कुमार सिंह, क्षेत्रीय अधिकारी पुलिस पंकज लवानिया, कोतवाली प्रभारी पूनम जालौन, चौकी प्रभारी मनोज शर्मा विद्यालय और प्रधानाचार्य डॉक्टर मेघराज सिंह ने इतिशा को सम्मानित किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें