बुढ़ाना(मुजफ्फरनगर)। विज्ञाना गांव के लिंक मार्ग पर मुठभेड़ में गोली लगने से दो गोकश घायल हो गए। घायल आरोपियों में रईस निवासी सफीपुर पट्टी बुढ़ाना और नौशाद निवासी सरधना मेरठ शामिल हैं। पुलिस ने इनके कब्जे से तमंचा, कारतूस, गोकशी के उपकरण व बछड़ा बरामद किया। तीसरा गोकश मूसा निवासी जौला भी गिरफ्तार किया गया है। घायलों को पुलिस हिरासत में चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। संवाद