फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: मुठभेड़ में गोकश गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

विज्ञापन
विज्ञापन
खरखौदा/मेरठ। 14 आपराधिक मामलों में वांछित गोकश को खरखौदा थाना पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया जबकि उसके दो साथी फरार हो गए।
विज्ञापन




खरखौदा पुलिस को सूचना मिली थी कि गोकशी व अन्य अपराधों में वांछित तीन आरोपी जलालपुर के जंगल में बंद पड़े कमेले के पास देखे गए हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपियों की घेराबंदी कर दी तो आरोपियों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग में एक आरोपी के पैर में गोली लग गई जबकि उसके दोनों साथी मौके से भाग निकले। घायल की पहचान लिसाड़ी गेट के जाकिर कॉलोनी निवासी आरिफ उर्फ बरेलिया के रूप में हुई। आरोपी के पास से तमंचा, कारतूस, मीट काटने के औजार और चोरी की एक बाइक भी बरामद की गई है। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसके खिलाफ खरखौदा थाने में आठ माह पहले गोवध अधिनियम का केस दर्ज हुआ था, जिसमें वह खरखौदा थाने से फरार चल रहा था।

कई थानों से था वांछित

पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ नौचंदी, कंकरखेड़ा, लालकुर्ती, लिसाड़ी गेट, खरखौदा, ब्रह्मपुरी व मवाना थाने में 14 आपराधिक मामले दर्ज हैं। आरोपी के खिलाफ गोवध अधिनियम और गैंगस्टर की कार्रवाई भी हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें