फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: माछरा में मृत गोवंश का गो सेवकों ने किया अंतिम संस्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
माछरा। माछरा के जंगल में कई दिनों से मृत पड़ा एक गोवंश जंगली कुत्तों ने क्षत-विक्षत कर दिया था, जिससे दुर्गंध फैल गई। ग्रामीणों ने इसकी सूचना गो माता महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष मयंक त्यागी को दी। सूचना मिलते ही मयंक त्यागी, कपिल त्यागी, रजत त्यागी, प्रणव सैनी, अभिषेक गुर्जर, गगन उपाध्याय और अन्य गो सेवक मौके पर पहुंचे। गो सेवकों ने स्थिति देखकर तत्काल जेसीबी मशीन बुलाई और गहरा गड्ढा खुदवाकर मृत गोवंश को सम्मानपूर्वक दबाया। इससे आसपास फैल रही दुर्गंध से निजात मिली और पशु का सम्मानपूर्वक निस्तारण हो सका। इस दौरान मयंक त्यागी ने सड़कों पर घूम रहे निराश्रित गोवंश की दुर्दशा को चिंताजनक बताया। उन्होंने प्रशासन से इस समस्या पर गंभीरता से ध्यान देने की अपील की। मयंक त्यागी ने कहा कि निराश्रित गोवंश को सुरक्षित गोशाला या गोरक्षण केंद्र में पहुंचाया जाना चाहिए ताकि उन्हें चारा, पानी और उचित देखभाल मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें