फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना वायरस के लक्षण दिखने पर दें सूचना

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। चीन में कोरोना वायरस के चलते हा-हाकार मचने के बाद पूरी दुनिया में वायरस से बचाव के प्रयास शुरू हो गए हैं। शुक्रवार को सीएमओ कार्यालय से कोरोना वायरस के लक्षण को पहचानने और उसके बचाव की गाइडलाइन जारी की गई। सीएमओ डा. राजकुमार ने बताया कि ऐसे व्यक्ति जो पिछले 14 दिनों में चीन देश की यात्रा करके लौटे हैं, उन लोगों में अचानक बुखार, खांसी व सांस लेने में परेशानी हो तो उनमें कोरोना के लक्षण हो सकते हैं। ऐसी स्थिति में निकटवर्ती राजकीय चिकित्सालय में सूचना देकर निशुल्क जांच एवं उपचार करवाएं। चीन से आने वाले लोगों में लक्षण नहीं भी हैं तो करीब 28 दिनों तक घर से बाहर आवागमन सीमित रखें। सामान्य रोकथाम व बचाव को लेकर खांसते व छींकते समय रुमाल मुंह पर रखें, ताकि वायरस न फैले। उचित दूरी बनाकर वार्ता करें, भोजन ग्रहण से पहले हाथों को साबुन से अच्छे से धोएं। भीड़भाड़ वाले स्थानों से परहेज करें, जिसमें मॉल, बाजार, मेले जैसी जगहों पर जाने से बचें। स्वास्थ्य विभाग ने दूरभाष नंबर 9412781231, ईमेल आईडी idspmeerut@gmail.com व व्हाट्सएप नंबर 7838130857 जारी कर लोगों को अलर्ट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें