कनोहर लाल स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय में रोड सेफ्टी क्लब द्वारा सड़क सुरक्षा विषय पर क्विज क
मेरठ। कनोहर लाल स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय में बुधवार को रोड सेफ्टी क्लब द्वारा सड़क सुरक्षा विषय पर प्रश्नोत्तरी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सड़क सुरक्षा से संबंधित प्रश्न पूछे गए। कार्यक्रम में रोड सेफ्टी क्लब की समन्वयक डॉ. पूजा राय ने बताया कि अधिकतर लोग सड़क सुरक्षा के नियमों को जानते हुए भी लापरवाही करते हैं। जिससे वह खुद तो दुर्घटनाग्रस्त होते हैं, साथ ही उनकी वजह से अन्य लोगों को भी हानि पहुंचती है। साथ ही उन्होंने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य केवल अपने तक सीमित रखना नहीं बल्कि अपने घर एवं आसपास के लोगों में भी सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करने के लिए जागरूकता फैलाना है। कार्यक्रम में डॉ. पूजा राय, अंजू, गरिमा, डॉ. मोनिका गर्ग आदि प्रवक्ता और छात्राएं शामिल रहीं। संवाद