मेरठ। बेटियां फाउंडेशन ने मंगलवार को सनातन धर्म इंटर काॅलेज, सदर में कमोड शॉवर लगवाए। सेवाकार्य में विद्यालय की शिक्षिकाओं व छात्राओं ने फाउंडेशन की प्रशंसा की व उन्हें धन्यवाद दिया। सचिव प्रीती श्रीवास्तव ने कहा कि यह स्वच्छता के अभियान में नया अध्याय जोड़ा है। जिसमें वे स्कूल व कॉलेजों में छात्राओं को स्वच्छता की ओर जागरूक कर रहे हैं। फाउंडेशन ने छात्राओं को महावारी के दौरान स्वच्छता क्यों जरूरी है विषय को समझाया। सेवाकार्य में सीमा रानीए सुनीता अग्रवाल, पूनम अग्रवाल, नीलम जिंदल, मीना आनंद, ऋतु सेठी, लक्ष्मी व प्रियंका उपस्थित रहीं। संवाद