माछरा। डीएम पब्लिक स्कूल अटोला की कक्षा 11वीं की छात्रा रितिका ने 28 सितंबर रविवार को संस्कृति मंत्रालय द्वारा आयोजित कला कार्यशाला में प्रतिभाग किया था। कार्यशाला में छात्रा रितिका ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। 2000 कलाकारों में अपनी प्रतिभा दिखाते हुए पंचम स्थान प्राप्त किया। छात्रा के उत्कृष्ट प्रदर्शन पर राष्ट्रीय संग्रहालय दिल्ली के डायरेक्टर जनरल संजीव किशोर गौतम ने प्रशस्तिपत्र व 1000 रुपये नकद धनराशि देकर रितिका को सम्मानित किया। सोमवार को स्कूल पहुंचने पर चेयरमैन जितेंद्र सिंह ने रितिका को मंच पर बुलाकर सम्मानित किया तथा आशीर्वाद प्रदान किया। विद्यालय के चेयरमैन ने बताया कि विद्यार्थियों को उससे प्रेरणा लेते हुए अपने सर्वांगीण विकास पर ध्यान देना चाहिए।