फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: कराटे में बालिकाओं ने दिखाया दमखम

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूूज एजेंसी
विज्ञापन

मेरठ। बाले राम बृजभूषण सरस्वती शिशु मंदिर में रविवार को नवरात्र के उपलक्ष्य में बेटियों के लिए कराटे प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। शोतोकान चिकारा कराटे डू फेडरेशन इंडिया की ओर से यह आयोजन हुआ। इसमें 100 से अधिक बालिकाओं ने प्रतिभाग किया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। उद्घाटन स्कूल के प्रधानाचार्य कृष्ण कुमार शर्मा व संस्था के अध्यक्ष डॉ. तरुण गोयल, महासचिव शिहान सुनील कुमार ने किया। उन्होंने कहा कि आयोजन का उद्देश्य बेटियों को आत्मनिर्भर बनाना है। कार्यक्रम में वरिष्ठ समाज सेवी जूही त्यागी ने विजेता खिलाड़ियों को पदक पहनाकर उनका सम्मान किया। इस मौके पर सुधा गुप्ता, गौरव शर्मा, एडवोकेट अजय भारद्वाज, आदित्य नारायण, अनुज तोमर आदि ने विजेताओं को बधाई दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें