मेरठ। राजकीय कन्या इंटर कॉलेज सिसौली (मुजफ्फरनगर) की छात्राओं ने मंगलवार को चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय का शैक्षणिक भ्रमण किया। वह सबसे पहले सेंट्रल लाइब्रेरी पहुंचीं, जहां डिजिटल सिस्टम, ई-जर्नल्स और किताबों की खोज प्रणाली देखी। ललित कला विभाग में पेंटिंग, मूर्तिकला और कचरे से बनी कलाकृतियां सराहीं। तिलक पत्रकारिता स्कूल में प्रिंट-इलेक्ट्रॉनिक मीडिया की कार्यप्रणाली जानी। रेडियो स्टेशन और टीवी स्टूडियो में समाचार बनाने की प्रक्रिया देखी। अंत में कुलपति प्रो. संगीता शुक्ला से मुलाकात की। कुलपति ने आत्मनिर्भर भारत और महिला शिक्षा पर जोर दिया और कहा कि विश्वविद्यालय सिर्फ डिग्री नहीं संवेदनशील दृष्टिकोण देता है।