फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: गर्ल्स कैडेट्स ने योग का किया अभ्यास

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। 22 यूपी गर्ल्स वाहिनी एनसीसी के तत्वावधान में सोमवार को मेरठ पब्लिक गर्ल्स स्कूल में योग सत्र आयोजित किया गया। इसमें 500 से अधिक गर्ल्स कैडेट्स ने योगाचार्य शरद शर्मा के मार्गदर्शन में योग का अभ्यास किया। सत्र की शुरुआत प्रार्थना और ओम के उच्चारण से हुई। कैडेट्स ने सूर्य नमस्कार, ताड़ासन, वृक्षासन और वज्रासन जैसे आसन किए। उन्होंने अनुलोम-विलोम और कपालभाति जैसे प्राणायामों का भी अभ्यास किया। योगाचार्य शरद शर्मा ने योग के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि योग धर्म नहीं, एक विज्ञान है। यह कल्याण का विज्ञान, यौवन का विज्ञान, शरीर, मन और आत्मा को जोड़ने का विज्ञान है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें