सरूरपुर। गुडविन इंटर कॉलेज में छात्राओं को मिशन शक्ति के तहत जगरूक किया गया। आयेाजक
सरूरपुर। मिशन शक्ति के अंतर्गत मंगलवार को गुडविन इंटर कॉलेज हर्रा में लैंगिक दुर्व्यवहार एवं सामाजिक कुरीतियों के प्रति जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान व स्वावलंबन को बढ़ावा देना रहा। सरूरपुर थाने की दारोगा मधु रावत ने छात्र-छात्राओं को टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 1091, 1073, 102, 104,181, 166, 133, 176 की जानकारी दी और महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। प्रबंधक दीन मुहम्मद चौहान ने मिशन शक्ति अभियान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बालिकाओं को आत्मनिर्भर बनने के टिप्स दिए। इस दौरान अध्यापक सलीम चौधरी, भारत भूषण, हमजा चौहान, सूरज कुमार और मनोज कुमार आदि ने कार्यक्रम में सक्रिय भागीदारी निभाई।