फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: कार की टक्कर से स्कूटी सवार छात्रा की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
दौराला। सरधना रोड स्थित ओवरब्रिज पर बृहस्पतिवार सुबह कॉलेज में पढ़ने के लिए जा रही चिरौड़ी गांव निवासी लाखी (19) को कार ने टक्कर मार दी। कार महिला चालक चला रही थी। घायल छात्रा को महिला चालक ने मोदीपुरम स्थित अस्पताल में भर्ती कराया। इसके बाद महिला चालक कार लेकर फरार हो गई। अस्पताल में उपचाराधीन छात्रा ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

चिरौड़ी गांव निवासी सतीश मावा कारोबारी हैं। उनकी दो बेटी व दो बेटे हैं। दूसरे नंबर की बेटी लाखी रुड़की रोड स्थित कैश कॉलेज में पढ़ाई कर रही थी। बृहस्पतिवार की सुबह वह अपनी स्कूटी पर सवार होकर कॉलेज जा रही थी। सरधना रोड स्थित ओवरब्रिज पर पहुंचते ही एक कार ने लाखी की स्कूटी में टक्कर मार दी। कार मोदीपुरम स्थित एक कॉलोनी निवासी महिला चला रही थी।
हादसे के बाद महिला चालक घायल छात्रा लाखी को लेकर मोदीपुरम स्थित एक अस्पताल में पहुंची और भर्ती कराने के बाद कार लेकर चली गई। जानकारी मिलने पर परिजन व पुलिस अस्पताल पहुंचे और मामले की जानकारी ली। छात्रा लाखी ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी की, लेकिन परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया और शव घर ले आए। देर शाम परिजनों ने गमगीन माहौल में छात्रा का अंतिम संस्कार कर दिया। ग्रामीणों ने परिजनों को सांत्वना दी। अभी तक इस मामले में परिजनों ने थाने में कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें