सरधना। नगर में बुधवार दोपहर छात्रा के साथ गैराज में एक समुदाय के युवक को आपत्तिजनक स्थिति में लोगों ने पकड़ लिया। गैराज में गाड़ी ठीक करा रहे एक अन्य युवक को भी दबोच लिया। लोगों की भीड़ ने युवकों को जमकर धुनाई के बाद पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने छात्रा के परिजनों को बुलवाकर उनकी सुपुर्दगी में दे दिया। लोगों ने थाने में हंगामा करने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने उन्हें शांत किया। खबर लिखे जाने तक दोनों युवकों को पुलिस ने थाने में बैठा रखा था। थानाध्यक्ष उपेंद्र मलिक का कहना है कि मामले में कार्रवाई कराई जा रही है।