फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: किशोरी के साथ तीन युवकों ने किया दुष्कर्म, फिर भाई के मोबाइल पर भेजा वीडिय

Wed, 26 Jul 2023 01:56 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ

सार

क्षेत्र के एक गांव में तीन माह पहले किशोरी के साथ दुष्कर्म किया गया। आरोपी के दोस्तों ने दुष्कर्म का वीडियो भी बनाया जो रविवार को उसके भाई के मोबाइल पर भेज दिया गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के किठौर थानाक्षेत्र के एक गांव में तीन माह पहले किशोरी के साथ दुष्कर्म किया गया। आरोपी के दोस्तों ने दुष्कर्म का वीडियो भी बनाया जो रविवार को उसके भाई के मोबाइल पर भेज दिया गया। इस मामले में चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने दुष्कर्म के मुख्य आरोपी समेत तीन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

विज्ञापन


इंस्पेक्टर ऋषिपाल सिंह ने बताया कि क्षेत्र के एक गांव निवासी पीड़िता को साथ लेकर उसका भाई थाने पहुंचा और बताया कि रविवार को बहन से दुष्कर्म का वीडियो उसके मोबाइल पर आया तो उसने बहन से पूछताछ की।

बहन ने बताया कि तीन माह पहले किठौर निवासी शाकिर ने उसके साथ दुष्कर्म किया और उसके तीन साथियों ने वीडियो बनाई थी। आरोपियों ने यह भी धमकी दी कि अगर घटना के बारे में किसी को बताया तो वीडियो वायरल कर देंगे।
विज्ञापन


इस डर से किशोरी ने परिजनों को कुछ नहीं बताया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने के बाद मुख्य आरोपी शाकिर उर्फ पप्पू, उसके दो साथियों जावेद और आलम को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि वीडियो बनाने में शामिल तीसरा आरोपी फरार है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें