फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: स्टेशन पर रोती मिली युवती, प्रेम प्रसंग का निकला मामला

विज्ञापन
विज्ञापन
दौराला। दौराला स्टेशन पर बृहस्पतिवार शाम पुलिस को चेकिंग के दौरान एक युवती रोती हुई मिली। पूछने पर पता चला कि मामला प्रेम प्रसंग का है। युवती घर से प्रेमी के संग जाने के लिए स्टेशन पर आई है। पुलिस पूछताछ के लिए उसे थाने ले गई। बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन

दौराला पुलिस के अनुसार, इंचौली थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती की लगभग छह माह पहले सोशल मीडिया के माध्यम से देवबंद निवासी एक युवक से दोस्ती हुई थी। दोनों में प्रेम प्रसंग हो गया और दोनों शादी करने के लिए राजी हो गए। हालांकि, दोनों के परिजनों को इस मामले की कोई जानकारी नहीं थी। बृहस्पतिवार देर शाम युवती अपने घर से दौराला स्टेशन पर पहुंच गई।
युवती स्टेशन पर बैठकर ट्रेन के आने का इंतजार कर रही थी और रो रही थी। इसी बीच दौराला पुलिस चेकिंग करते हुए स्टेशन पर पहुंची। पुलिस ने युवती से रोने का कारण पूछा और महिला कांस्टेबल के साथ थाने भेजा। पूछताछ में युवती ने पुलिस को बताया कि वह प्रेमी के साथ रहना चाहती है। पुलिस ने युवक व युवती के परिजनों को थाने बुलाया। काफी देर तक युवती अपने प्रेमी के साथ जाने की जिद पर अड़ी रही। लेकिन, समझाने के बाद युवती अपने परिजनों के साथ जाने के लिए मान गई। दोनों पक्षों में समझौते हो गया और परिजन युवती को अपने साथ लेकर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें