फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: हर्रा में बिजली के करंट से बच्ची की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सरधना। कस्बा हर्रा में मंगलवार की रात बिजली के करंट की चपेट में आकर बच्ची की मौत हो गई। परिजनों ने बिना पोस्टमार्टम के ही शव को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया। कस्बा निवासी आबिद का परिवार मकान की छत पर सोया हुआ था। बताया गया कि 11 वर्षीय पुत्री मिस्बाह भी पास में ही सोई हुई थी। जबकि पास में ही बिजली का पंखा चल रहा था। रात में अचानक मासूम किशोरी का हाथ पंखे में लगे बिजली के तार से छू गया। बिजली के करंट की चपेट में आई बच्ची की चीख निकलने पर परिवार के लोग जागे तो उन्होंने किशोरी को बिजली के तार की चपेट में देखा। उन्होंने तुरंत बिजली का तार तोड़ते हुए बच्ची को उठाया। परिजन आनन-फानन में किशोरी को बेसुध हालत में कस्बे के अस्पताल में लेकर पहुंचे। जहां किशोरी की गंभीर हालत को देखते हुए मेरठ रेफर कर दिया। चिकित्सकों ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया। बच्ची की हुई मौत से परिवार में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंचे जनप्रतिनिधियों ने गमगीन परिवार को सांत्वना देते हुए ढांढस बधाई। बुधवार सुबह किशोरी को गमगीन माहौल में सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें