दौराला। लोईया गांव निवासी विनिता के साथ रविवार को उसके पड़ोसी धनवीर ने गाली गलौज करते हुए मारपीट की। विनिता ने प्राथमिकी दर्ज कराते हुए बताया कि आरोपी ने चूल्हे से निकली जली हुई लकड़ी से उसके साथ मारपीट की। शोर मचाने पर आरोपी धमकी देकर भाग निकला। सीओ दौराला प्रकाश चंद्र अग्रवाल ने बताया कि जांच की जा रही है। संवाद