मेरठ। लॉयंस क्लब मेरठ क्रांति के सदस्यों द्वारा 24 नवंबर को होने वाली कन्या के विवाह में एकत्रित हुए सामान को क्लब सदस्य विभा जैन द्वारा दिया गया। जिसमें उन्होंने कन्या को इलेक्ट्रिक प्रेस, जूसर मिक्सर ग्राइन्डर, प्रेशर कुकर, डिनर सेट, 2 बेड शीट, 2 जोड़ी चांदी के बिछुए, श्रृंगार का सामान आदि उपहार स्वरूप दिया। कार्य में मनोज, विभा जैन, डाॅ. अमरीश, साधना सक्सैना, वेद प्रकाश पराशर सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे। संवाद