फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईसाई समुदाय के लोगों ने कब्रिस्तान बनवाने के लिए तहसील पर किया हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
कब्रिस्तान बनवाने के लिए तहसील पर किया हंगामा
विज्ञापन

मोदीनगर। ईसाई समुदाय के लोगों ने कब्रिस्तान बनवाने की मांग को लेकर बृहस्पतिवार को तहसील पर हंगामा करते हुए प्रदर्शन किया। तहसीलदार को सौंपे गए ज्ञापन में मांग पूरी न होने पर आंदोलन की चेतावनी भी लोगों ने दी है। विनय पॉल ने बताया कि उनके समुदाय की यहां करीब तीन हजार की आबादी है लेकिन समुदाय के लिए कोई कब्रिस्तान नहीं है। किसी का देहांत होने पर उसका अंतिम संस्कार करने के लिए शव को दिल्ली ले जाना पड़ता है। आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने के कारण कई बार तो अंतिम संस्कार के लिए चंदा करना पड़ता है। जनवरी 2018 में नगर पालिका परिषद की बोर्ड बैठक में कब्रिस्तान के लिए स्वीकृति दे दी गई थी। तहसीलदार हरि प्रताप का कहना है कि समस्या का शीघ्र समाधान कराने का प्रयास किया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें