घर में घुसकर किशोरी से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
मोदीनगर। नगर के एक गांव में घर में घुसकर एक किशोरी से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी का गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस को दी तहरीर में पीड़ित पिता ने बताया कि 17 वर्षीय पुत्री दो दिन पूर्व घर पर अकेली थी। इसी बीच गांव का ही एक युवक घर में घुस गया और किशोरी को बंधक बनाकर दुष्कर्म किया। किशोरी ने शोर मचाया तो आरोपी ने पिटाई कर उसे घायल कर दिया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। किशोरी को गुमशुम देख परिजनों ने उसे कारण पूछा तो उसने आपबीती बताई। परिजनों ने आरोपी से घटना का विरोध जताया तो उसने उन्हें भी गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी। थाना प्रभारी निरीक्षक अनीता चौहान का कहना है कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। संवाद