फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेकाबू ट्रैक्टर ट्रॉली ने दरोगा की बाइक में मारी टक्कर,गंभीर

विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती घायल दरोगा। - फोटो : GHAZIABAD City
विज्ञापन
बेकाबू ट्रैक्टर-ट्रॉली ने दरोगा की बाइक मेें मारी टक्कर
विज्ञापन

मोदीनगर। दिल्ली-मेरठ मार्ग स्थित सीकरी कलां गांव के समीप मंगलवार दोपहर गन्नों से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक सवार दरोगा को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दरोगा गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए नगर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। दरोगा अजय सिंह मोदनगर थाने में तैनात है। बताया गया कि मंगलवार को वह बाइक द्वारा किसी कार्य के लिए जनपद मुख्यालय जा रहे थे। जैसे ही वह दिल्ली-मेरठ मार्ग स्थित सीकरी कलां गांव के समीप पहुंचे तभी रांग साइड आ रहे गन्नों से भरे एक ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में दरोगा गंभीर रूप से घायल हो गए। एक अन्य दरोगा अनिल कुुमार ने दुर्घटना को अंजाम देकर भाग रहे आरोपी वाहन चालक का पीछा कर उसे दबोच लिया। हादसे में दरोगा की बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। दरोगा की हालत नाजुक बताई जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें