धोखाधड़ी कर ट्रैक्टर बेचने वाले दो गिरफ्तार
मुरादनगर। पुलिस ने धोखाधड़ी कर ट्रैक्टर बेचने वाले दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। कब्जे से बेचे गए दो ट्रैक्टर बरामद किये हैं।
एसएचओ अमित कुमार ने बताया कि तीन माह पूर्व मेरठ के जानी गांव निवासी सलीम ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि एक व्यक्ति उनसे किराए पर तीन ट्रैक्टर लेकर गायब हो गया। इतना ही नहीं उस व्यक्ति ने फर्जी तरीके से बदायूं में ट्रैक्टर किसी और को बेच दिया। पुलिस ने उच्चाधिकारियों के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने मामले में सलमान निवासी देहगवा गांव और राधेश्याम निवासी करियाबेग गांव जरीफनगर बदायूं को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियों की निशानदेही पर दो ट्रैक्टर बरामद किये गये।