मामूली कहासुनी पर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, 6 घायल
मुरादनगर। सलेमाबाद गांव में शुक्रवार रात मामूली कहासुनी पर दो पक्षों में लाठी डंडे, फरसे, तलवार चलीं। संघर्ष में दोनों पक्ष के छह लोग घायल हो गए। सलेमाबाद गांव निवासी संदीप ने बताया कि शुक्रवार रात उसके घर के बाहर एक युवक शौच कर रहा था। विरोध करने पर आरोपी ने गाली गलौच शुरू कर दी। शोर शराबा होने पर दोनों पक्षों के लोग लाठी डंडे लेकर आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों में गाली गलौच के बाद मारपीट शुरू हो गई। दोनों पक्षों में जमकर लाठी डंडे, फरसे, तलवार चलीं। मारपीट में संदीप, ओमपाल, दीपक व अनुजपाल, नरेंद्र, अंकित घायल हो गए। एसएचओ अमित कुमार का कहना है कि घायलों की मेडिकल जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।