नौकरी का झांसा देकर युवती के खाते से उड़ाए 30 हजार
मोदीनगर। संतपुरा निवासी कमल कुमार की पुत्री प्रियांशी नौकरी के लिए आवेदन करती रहती हैं। उन्होंनेे बताया गया कि चार अक्तूबर को उनके पास किसी अनजान नंबर से कॉल आई। कॉलर ने खुद को एक कथित प्रतिष्ठित कंपनी का अधिकारी बताते हुए उन्हें झांसे में ले लिया। और उससे फार्म शुल्क दस रुपये ऑनलाइन जमा कराने के नाम पर एक लिंक भेजा। इसके बाद प्रियांशी के पिता के बैंक खाते से तीस हजार रुपये कट गए। मैसेज आने पर परिजनों को घटना की जानकारी हुई।