फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: सिपाही ने युवक को पुलिस चौकी में बंधक बना पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
सिपाही ने युवक को पुलिस चौकी में बंधक बना पीटा
विज्ञापन

मोदीनगर। निवाड़ी रोड चौकी पर तैनात सिपाही संदीप बालियान ने सोमवार रात बाइक सवार युवक बब्बू को रोककर उससे शराब की बोतल या दो हजार रुपये (रिश्वत) की मांग की। मांग पूरी नहीं करने पर आरोपी सिपाही ने अपने साथी रोहित के साथ मिलकर बब्बू को चौकी पर ले जाकर बुरी तरह से पीटा। मौके पर पहुंचे चौकी प्रभारी बब्बू को थाने ले गए। वहां कुछ देर रखने के बाद रात में पीड़ित को छोड़ दिया गया। मंगलवार सुबह पीड़ित मामले की शिकायत करने थाने पहुंचा, मगर वहां सुनवाई नहीं हुई। इसके बाद उसने ट्वीट कर कमिश्नर से मामले की शिकायत की।
नगर के सौंदा मार्ग स्थित किदवईनगर कॉलोनी निवासी बब्बू पठान मजदूरी करता है। बब्बू ने बताया कि सोमवार रात वहा बाइक से खाना खाने के लिए बिसोखर जा रहा था। जैसे ही निवाड़ी चौकी के पास पहुंचा तो सिपाही संदीप बालियान ने रोक लिया। आरोप है कि सिपाही नशें में धुत था और वह बब्बू से शराब की बोतल मांगने लगा। बब्बू ने शराब की बोतल लाने से मना किया तो सिपाही ने उससे दो हजार रुपये मांगे। बब्बू ने जब सिपाही की मांग पूरी नहीं की तो उसने अपने साथी रोहित के साथ मिलकर उसे चौकी के अंदर ले गया और खूब पिटाई की। बब्बू का आरोप है कि सुबह थाने पहुंचने पर पुलिसकर्मियों ने उसे मुंह बंद रखने की लिए कहा तथा शिकायत करने पर झूठा मुकदमा दर्ज करने की धमकी दी। बब्बू ने इसके बाद वीडियो बनाकर मामले को ट्वीट किया।
विज्ञापन

एसीपी रितेश त्रिपाठी ने बताया कि बब्बू की तहरीर पर सिपाही संदीप बालियान और एक अन्य युवक रोहित के खिलाफ अवैध वसूली सहित अलग-अगल धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की विभागीय जांच भी की जा रही है। जांच के बाद आवश्यक कारवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विवादों से निवाड़ी रोड पुलिस चौकी का गहरा नाता
मोदीनगर। निवाड़ी रोड पुलिस चौकी का विवादों से गहरा नाता है। चौकी पर तैनात पुलिसकर्मियों ने दस दिन पूर्व एक निजी बैंककर्मी आकाश गुप्ता की चौकी पर पिटाई की थी और उसकी जेब में रखे ढाई हजार रुपये लेने के बाद छोड़ा था। पीड़ित ने मामले की शिकायत उच्चाधिकारियों से की थी। पुलिस कमिश्नर ने एसीपी रितेश त्रिपाठी को मामले की जांच कर रिपोर्ट देने के आदेश दिए थे। जांच के बाद चौकी प्रभारी सुनील कुमार, उपनिरीक्षक सचिन कटारिया और सिपाही संदीप बालियान सहित चार को लाइन हाजिर कर दिया गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें