फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: हिंदू युवा वाहिनी ने गोमांस के विरोध में किया हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
हिंदू युवा वाहिनी ने गोमांस के विरोध में किया हंगामा
विज्ञापन

मोदीनगर। दिल्ली-मेरठ मार्ग स्थित एक बैंक्वेट हॉल पर शनिवार सुबह हिंदू युवा वाहिनी के पदाधिकारियों ने समारोह में गोमांस को लेकर जबरदस्त हंगामा काटा। संगठन का आरोप था कि समारोह में मेहमानों को परोसने के लिए लाए गए मांस में से कुछ गोवंश का है। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने आक्रोशित कार्यकर्ताओं को समझाने का प्रयास किया। मौके पर थाना क्षेत्र की सभी चौकी से पुलिस बुला ली गई। घंटों तक हंगामा प्रदर्शन चलता रहा। प्रदर्शन के बाद एक स्लाटर हाउस का बिल दिखाने पर मामला शांत हुआ। हिंदू युवा वाहिनी के वरिष्ठ नेता नीरज शर्मा और मधुर नेहरा आदि के साथ मोदीनगर और मुरादनगर से बड़ी संख्या में संगठन के पदाधिकारी और कार्यकर्ता एकत्रित होकर शनिवार सुबह बैंक्वेट हॉल पहुंचे। यहां मुरादनगर निवासी एक व्यक्ति की पुत्री की शादी के लिए खाने की तैयारी चल रही थी। संगठन के कार्यकर्ताओं ने हंगामा करना शुरू कर दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि शादी समारोह में गोमांस परोसने की तैयारी की जा रही है। जानकारी के बाद एसएचओ भानू प्रताप सिंह भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। एसीपी रितेश त्रिपाठी ने बताया कि वधु पक्ष की ओर से दिल्ली के गाजीपुर स्थित एक स्लॉटर हाउस का बिल दिखाया गया। किसी भी पक्ष की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें