फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: किशोरी से दुष्कर्म के मामले में एक माह बाद रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
किशोरी से दुष्कर्म के मामले में एक माह बाद रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन

मोदीनगर। निवाड़ी पुलिस ने क्षेत्र के एक गांव में एक माह पूर्व एक किशोरी को अगवा कर दुष्कर्म के मामले में कलीम, बंगाली, सुभारती और अनस के खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने बताया कि 24 दिसंबर को उनकी 17 वर्षीय पुत्री बकरी के लिए चारा लेने के लिए जंगल गई थी। इसी बीच मौका देखकर आरोपी किशोरी को खेत में ले गए। एक युवक ने किशोरी से दुष्कर्म किया और उसके तीन साथियों ने वीडियो बनाई। किशोरी ने विरोध किया तो आरोपियों ने वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर बदनाम करने की धमकी दी। घटना के बाद किशोरी गुमशुम रहने लगी। आरोपी किशोरी को वीडियो के आधार पर ब्लैकमेल करने लगे और भाई की हत्या करने की धमकी देने लगे। आरोपियों की धमकी से परेशान किशोरी ने पिता को मामले की जानकारी दी। एसीपी रितेश त्रिपाठी का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें