जेठ ने महिला को दी वीडियो वायरल की धमकी
मोदीनगर। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने जेठ पर अश्लील वीडियो बनाकर उसे वायरल करने की धमकी देने का आरोप लगाया है। महिला ने कार्रवाई की मांग को लेकर आरोपी जेठ के खिलाफ थाने में घटना की तहरीर दी है। उक्त गांव निवासी व्यक्ति परिवार सहित रहते हैं। व्यक्ति काम के सिलसिले में अधिकतर घर से बाहर रहते हैं। घर पर उनकी पत्नी अकेली रहती हैं। आरोप है कि महिला का जेठ उस पर बुरी नजर रखता है और आए दिन उसे परेशान करता रहता है। आरोपी ने महिला के फोटो एडिट कर उसकी अश्लील वीडियो बना ली। आरोपी वीडियो के आधार पर महिला को ब्लैकमेल कर बात नहीं मानने पर वीडियो वायरल करने की धमकी देता है। पुलिस मामले की जांच कर कार्रवाई की बात कह रही है।