फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला को नशीला पदार्थ सुंघाकर कुंडल व नकदी ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
महिला को नशीला पदार्थ सुंघाकर कुंडल व नकदी ठगे
विज्ञापन

मोदीनगर। दिल्ली-मेरठ मार्ग पर कपड़ा मिल के समीप सोमवार दोपहर बाइक सवार बदमाशों ने पोती को स्कूल लेने जा रही महिला प्रेमवती को नशीला पदार्थ सुंघाकर सोने के कुंडल और नकदी ठग लिए। होश में आने पर महिला को ठगी की जानकारी हुई। महिला पूर्व छात्रसंघ के अध्यक्ष की मां हैं।
विज्ञापन

हरमुखपुरी कालोनी निवासी योगेश तिवारी एमएम कॉलेज के छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष हैं। उनकी मां प्रेमवती सोमवार दोपहर अपनी पोती अवनी को स्कूल लेने के लिए जा रही थी। कपडा मिल के समीप बाइक सवार दो बदमाशों ने उन्हे पता पूछने के बहाने रोक लिया। इस दौरान एक बदमाश ने हथेली पर कोई पाउडर रखकर उनकी तरफ फूंक मारी, जिससे प्रेमवती बेसुध हो गईं। कार्यवाहक थाना प्रभारी विजय यादव का कहना है कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के आधार पर बदमाशों की पहचान की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें