फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती पर दोस्ती का दबाव डालने वाला दरोगा लाइन हाजिर

विज्ञापन
विज्ञापन
युवती पर दोस्ती का दबाव डालने वाला दरोगा लाइन हाजिर
विज्ञापन

मोदीनगर। एसएसपी ने युवती पर दोस्ती का दबाव डालने वाले भोजपुर थाने में तैनात उपनिरीक्षक अनुज कुमार को लाइन हाजिर कर दिया है। युवती एक केस की जांच के सिलसिले में उपनिरीक्षक से मिली थी। इसके बाद आरोपी उपनिरीक्षक सोशल मीडिया के माध्यम से युवती पर दोस्ती का दबाव बनाने लगा।
विज्ञापन

उपनिरीक्षक अनुज कुमार भोजपुर थाने की फरीदनगर चौकी पर तैनात थे। बताया गया कि सड़क हादसे की जांच के मामले में कुछ दिन पूर्व एक अन्य प्रदेश की युवती उपनिरीक्षक से मिली थी। आरोप है कि इसके बाद उपनिरीक्षक युवती पर सोशल मीडिया के माध्यम से दोस्ती का दबाव डालने लगा। युवती ने मामले की शिकायत एसएचओ से की लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद युवती ने एसएसपी मुनिराज से आरोपी उपनिरीक्षक की शिकायत कर कार्रवाई की मांग की। कप्तान ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी उपनिरीक्षक अनुज कुमार को लाइन हाजिर कर विभागीय जांच के आदेश दिए। बताया गया कि युवती ने उपनिरीक्षक की चैट के स्क्रीनशॉट भी भेजे, जिस पर उपनिरीक्षक को प्रथम दृष्टया दोस्ती मानते हुए कार्रवाई हुई। इसके अलावा कप्तान ने फरीदनगर चौकी पर तैनात एक अन्य उपनिरीक्षक राजेश कुमार को भी लाइन हाजिर किया था। राजेश कुमार पर एक महिला ने चौकी पर आने के लिए दबाव बनाने का आरोप लगाया गया था। एसपी ग्रामीण डॉ. ईरज राजा कहना है कि शिकायत के बाद उपनिरीक्षक अनुज कुमार को लाइन हाजिर कर दिया गया। विभागीय जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें