लकड़ी बीनने गई महिला से दुष्कर्म की कोशिश
मुरादनगर। थाना क्षेत्र के एक गांव के जंगल में लकड़ी बीनने गई महिला से दुष्कर्म की कोशिश का मामला सामने आया है। की। विरोध करने पर आरोपी महिला से मारपीट कर उसे घायल कर दिया। महिला के पति ने बताया कि वह पत्नी के साथ सूखी लकड़ी बीनने के लिए जंगल में गया था। इसी बीच गांव निवासी एक युवक कार लेकर वहां पहुंचा, उसने उसे शराब पिला दिया। इसके बाद पत्नी के के साथ दुष्कर्म की कोशिश की। महिला शोर मचाती खेत से बाहर निकल आई। मौके पर लोगों का आता देख आरोपी भाग गया। थाना प्रभारी सतीश कुमार का कहना है कि आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।