फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी कर एक साल बाद थाने पहुंची लापता छात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
शादी कर एक साल बाद थाने पहुंची लापता छात्रा
विज्ञापन

मोदीनगर। नगर की हापुड़ मार्ग स्थित एक कॉलोनी से करीब सवा साल पूर्व लापता हुई छात्रा शादी रचाकर थाने पहुंची। पुलिस ने छात्रा के बयान दर्ज कर अग्रिम कारवाई शुरू कर दी है। छात्रा एक छह माह के बच्चे की मां है।
विज्ञापन

हापुड मार्ग स्थित एक कॉलोनी निवासी व्यक्ति की पुत्री दिल्ली-मेरठ मार्ग स्थित एक निजी कॉलेज से बीबीए कर रही थी। छात्रा जुलाई 2021 में कॉलेज गई थी, मगर लौटी नहीं। छात्रा के पिता ने खोजबीन के बाद एक युवक पर अगवा करने का आरोप लगाते हुए मोदीनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। काफी प्रयास के बाद भी पुलिस लापता छात्रा का सुराग नहीं लगा पाई थी। करीब सवा साल बाद छात्रा थाने पहुंची और आरोपी युवक से अपनी इच्छा से कोर्ट मैरिज करने की जानकारी दी। छात्रा ने शादी से संबंधित और आयु प्रमाणपत्र भी पुलिस को सौंपे। कार्यवाहक थाना प्रभारी ने बताया कि लापता छात्रा बालिग है और उसने अपनी इच्छा से शादी कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें