गोबर की नकली खल बेचने वाला व्यक्ति गिरफ्तार
मुरादनगर। पुलिस ने जलालपुर रोड से गोबर की नकली खल बेच रहे एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है, कब्जे से 27 कट्टे मिलावटी खल बरामद की है। थाना प्रभारी सतीश कुमार ने बताया कि जलालपुर मार्ग पर मुर्गी फार्म के पास एक युवक ब्रांडेड कंपनी के नाम से गोबर की मिलावटी पशुओं के खाने की खल बेच रहा था। सूचना पर पुलिस ने मौके से अनूप सिंह निवासी गोपालपुर थाना खरखौदा सोनीपत हरियाणा को गिरफ्तार किया। अनूप सिंह ने बताया कि वह खरखौदा सोनीपत से गोबर की नकली खल लाकर यहां बेचता था। नूरगंज कॉलोनी पुरानी गुड़ मंडी निवासी फकीरा ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उन्होंने फेरी वाले से ब्रांडेड कंपनी के 16 बोरी खल खरीदी थीं, उसे गाय-भैंसों को खिलाया तो दूध देना कम कर दिया था। इतना नहीं पशु बीमार होने लगे थे। दुकानदार से खल चेक कराई तो उन्हें पता चला कि यह गोबर की बनी नकली खल है। संवाद