फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीट-पीटकर युवक की हत्या, बोरे में बंद मिला शव

सार

पीट-पीटकर युवक की हत्या, बोरे में बंद मिला शव मुरादनगर।बताया कि मृतक की बहन साहिबा मुरादनगर जीतपुर कॉलोनी में रहती है, मयुर की दोस्ती बिलाल मस्जिद के पास रहने वाले एक युवक से थी।शक है कि झुग्गी में रहने वाले लोगों ने युवक को बंधक बनाकर बेरहमी से पीटा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीट-पीटकर युवक की हत्या, बोरे में बंद मिला शव
विज्ञापन

मुरादनगर। रावली रोड टेलीफोन एक्सचेंज के सामने स्थित झुग्गी-झोपड़ी में पीट-पीटकर एक युवक की हत्या कर दी गई। इतना ही नहीं आरोपियों ने शव को दफनाने के लिए गहरा गड्ढा भी खोद लिया गया लेकिन किसी वजह से शव को दफन नहीं कर सके। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस को बोरे में बंद शव मिला। गड्ढे के नजदीक नमक के कई पैकेट भी पुलिस को बरामद हुए हैं। पुलिस को अंदेशा है कि सिर में डंडा मारकर युवक की हत्या की गई है।
टेलीफोन एक्सचेंज के सामने खाली पड़ी जमीन पर झुग्गी झोपड़ी बनी हैं, जिनमें कई परिवार रहते हैं। थाना प्रभारी सतीश कुमार ने बताया कि कुछ लोगों ने बोरे से पैर निकले देख शव की सूचना पुलिस को दी थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसकी शिनाख्त शुरू की। बताया कि पास मिले मोबाइल से उसकी शिनाख्त मयूर (35) पुत्र इस्माइल निवासी लिसाड़ी गेट के रूप में हुई। बताया कि मृतक की बहन साहिबा मुरादनगर जीतपुर कॉलोनी में रहती है, मयुर की दोस्ती बिलाल मस्जिद के पास रहने वाले एक युवक से थी। बुधवार रात वह अपने दोस्त मिलने गया था। थाना प्रभारी ने बताया कि देखने में ऐसा लग रहा है जैसे सिर में डंडे से बार-बार प्रहार कर उसकी हत्या की गई है। मृतक के मोबाइल की सीडीआर निकाली जा रही है। हत्याकांड का जल्द खुलासा कर दिया जायेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रात में हुआ था विवाद
बताया गया है कि बुधवार रात झुग्गी झोपड़ी में किसी से मयूर का विवाद हो गया था। दोनों में मारपीट भी हुई थी। शक है कि झुग्गी में रहने वाले लोगों ने युवक को बंधक बनाकर बेरहमी से पीटा। हत्या के बाद शव को बोरे में बंद कर दिया। मारपीट की सूचना किसी ने पुलिस को दी थी। पुलिस ने पांच लोगों को हिरासत में भी लिया था, लेकिन कुछ समय बाद उन्हें छोड़ दिया गया। इसके बाद यहां रहने वाले परिवार समेत फरार हो गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें